कथा
पिछले साल पाम संडे को आशीषित की गई खजूर की डालियाँ जलाकर उनकी राख तेल में मिलाई जाती है और माथे पर क्रॉस बनाया जाता है, इस वाक्य के साथ कि तुम मिट्टी हो और मिट्टी में लौटोगे।
वह निशान गिरजे से बाहर लेकर दिन भर रखना होता है, और इसीलिए यह उन गिनी-चुनी ईसाई परंपराओं में है जो सड़क पर दिखती हैं।
