कथा
14 जुलाई 1789 को पेरिस की भीड़ ने बास्तील पर क़ब्ज़ा किया। वह सात क़ैदियों वाला क़िला-कारागार था; भीड़ को चाहिए था उसके भीतर का बारूद। महत्वपूर्ण क़ैदी नहीं थे — महत्वपूर्ण यह था कि राजा की चौकी ने शहर खो दिया था।
1880 में जब यह अवकाश तय हुआ तो आधिकारिक रूप से इसे 1790 के फ़ेत दे ला फ़ेदेरास्योँ के लिए रखा गया, यानी पहली वर्षगाँठ के लिए, न कि क़िले पर हमले के लिए — उपद्रव के बजाय मेल-मिलाप को चुनना।
